BRICS Summit के दौरान दिल्ली में बारिश के आसार, गर्मी करेगी बेहाल: IMD का आया अलर्ट

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, दिन में धूप भी निकल सकती है, जिससे असर से गर्मी भी परेशान कर सकती है।

दिल्ली : दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। भारत 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। आईएमडी ने शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश, जबकि शनिवार को बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान है।

BRICS Summit Delhi Weather

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान बारिश के आसार (फोटो-AI)

’स्काईमेट’ के महेश पलावत ने कहा, "कल, पश्चिमी हवाओं के पूर्वी हवाओं में बदलने की संभावना है। वर्तमान में दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने का अनुमान है, जिससे इस क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

End of Feed