Delhi Bomb Threat: दिल्ली के 9 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली में सोमवार सुबह 9 नामी स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिली। इन स्कूलों में सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच धमकी भरी कॉल्स आईं। दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर मौजूद है और तलाशी अभियान जारी है।

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। सोमवार को राजधानी के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल्स मिली हैं। ये सभी कॉल सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच इन स्कूलों में आई। धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें तुरंत संबंधित स्कूलों में पहुंच गईं। जिसके बाद इन स्कूलों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर इन स्कूल परिसरों को खाली करा लिया गया है। साथ ही सभी छात्रों और स्टॉफ को सुरक्षित बाहर भेज दिया गया है। फिलहाल कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है।

Delhi school bomb

दिल्ली के कई स्कूलों में मिली बम की धमकी

दिल्ली के इन 9 स्कूलों को मिली बम की धमकी

दिल्ली के जिन 9 स्कूलों को बम की धमकी मिली है, उनमें दिल्ली कैंट का लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी में स्थित केम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर व सीएम श्री स्कूल, एनएफसी का केम्ब्रिज स्कूल, सादिक नगर में स्थित इंडियन स्कूल, आईएनए में स्थित डीटीए स्कूल और रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां सभी स्कूल परिसों की जांच कर रही हैं। साथ ही कॉल की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है, जिससे कॉलर के बारे मे पता लगाया जा सके। हालांकि अभी तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध सामान बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सभी स्कूलों मे तलाशी जारी है।

End of Feed