Delhi News: यमुना बाजार में चला बुलडोजर, 310 मकान होंगे धराशायी; बनेगी 'बाढ़ सुरक्षा दीवार'

दिल्ली के यमुना बाजार स्थित निगम बोध घाट इलाके में DDA ने अवैध निर्माण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई के तहत 310 मकानों को हटाया जाएगा। प्रशासन के अनुसार यह क्षेत्र यमुना फ्लडप्लेन में आता है और हर साल बाढ़ का खतरा रहता है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Delhi Demolition Drive: दिल्ली के यमुना बाजार स्थित निगम बोध घाट इलाके में गुरुवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई (Demolition Drive) शुरू की। इसृके तहत यमुना के डूब क्षेत्र (Flood Plains) में बने अवैध निर्माणों और झुग्गियों को हटाया जा रहा है। गुरुवार को कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी सुरक्षा बल को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Delhi Bulldozer Action

पहले ही दिया गया था 15 दिनों का नोटिस

अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान के तहत करीब 310 घरों को हटाने की तैयारी की गई है, जहां लगभग 1100 लोगों के परिवार रह रहे थे। प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई अचानक नहीं की जा रही है। इससे पहले 8 मई को दिल्ली सरकार ने पुरानी दिल्ली में यमुना बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मकान खाली करने का नोटिस जारी किया था। सरकार ने इस कार्रवाई के पीछे बाढ़ का खतरा और लोगों की सुरक्षा को वजह बताया था। पुरानी दिल्ली के एडिशनल डीएम की ओर से जारी नोटिस में कहा गया था कि इन 310 घरों का निर्माण डीडीए की जमीन पर अवैध कब्जा करके हुआ है। यहां से लोगों को अपना सामान समेटने और जगह खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था।

End of Feed