दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज: महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएंगी CM रेखा गुप्ता

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू होगा। सीएम रेखा गुप्ता महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करेंगी।

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में आज होने जा रहा विशेष सत्र राजनीतिक गहमागहमी के बीच शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बुलाई गई इस बैठक का मुख्य एजेंडा महिला आरक्षण यानी 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को लेकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाना है।

delhi assembly session

विशेष सत्र में पेश होगा निंदा प्रस्ताव (फाइल फोटो)

विशेष सत्र का मुख्य एजेंडा: विपक्ष पर निशाना

दिल्ली सरकार की ओर से यह सत्र ऐसे समय में बुलाया गया है जब लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल दो-तिहाई बहुमत न मिल पाने के कारण गिर गया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण के मार्ग में रुकावट डालने और महिलाओं के साथ 'विश्वासघात' करने का आरोप लगाया है। सत्र के दौरान इसी मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव (Censure Motion) पेश किया जाएगा।

End of Feed