Delhi Assembly Security Breach: 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी सरबजीत, तीस हजारी कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने विधानसभा परिसर में एसयूवी लेकर जबरन प्रवेश करने वाले आरोपी सरबजीत सिंह को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि उसने वाहन खतरनाक तरीके से चलाकर सुरक्षा कर्मियों की जान को जोखिम में डाला।

Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने विधानसभा परिसर में जबरन वाहन (एसयूवी) के साथ एंट्री करने वाले आरोपी चालक को मंगलवार को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। गया है। आरोपी सरबजीत सिंह को मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्तिक टपारिया के सामने पेश किया गया। पुलिस ने शुरुआत में 10 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने आठ दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी।

Delhi Assembly Security Breach: Sarabjit Singh Sent to Police Custody for Eight Days

8 दिन की पुलिस हिरासत में सरबजीत सिंह

किसान आंदोलन का समर्थक माना जा रहा है सरबजीत

37 वर्षीय सरबजीत सिंह 'किसान आंदोलन' का समर्थक माना जा रहा है। उसने सोशल मीडिया मंचों पर 2020-21 के आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसान नेताओं के समर्थन में कई पोस्ट साझा किए थे। इनमें से कुछ सामग्री बाद में या तो उसके द्वारा या मूल पोस्ट करने वालों द्वारा हटा दी गई।

End of Feed