दिल्ली में फिर कृत्रिम बारिश की तैयारी, 30,000 मीटर की ऊंचाई पर 'क्लाउड सीडिंग' के दो सफल परीक्षण

Delhi Artificial Rain: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए IGI एयरपोर्ट के पास 30,000 मीटर की ऊंचाई पर क्लाउड सीडिंग के दो परीक्षण किए हैं। दिवाली और छठ के बाद और परीक्षण संभावित हैं।

Delhi Artificial Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दियों के साथ ही गहराने वाले जहरीले धुंध और वायु प्रदूषण के संकट से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर कृत्रिम बारिश ('आर्टिफिशियल रेन') कराने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार ने पिछले 15 दिनों के भीतर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के आसपास के इलाकों में 'क्लाउड सीडिंग' (कृत्रिम वर्षा) के दो दौर के परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं।

delhi artificial rain

दिल्ली में कृत्रिम बारिश की तैयारी (फोटो- Canva & PTI)

End of Feed