Delhi AQI Today: दिल्ली की हवा में सुधार की आस अधूरी, AQI 228 दर्ज, जानें प्रमुख इलाकों में प्रदूषण का हाल

Delhi AQI Today: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार आज सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 228 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। कल मंगलवार को यह 227 था, जबकि आनंद विहार और डीटीयू सहित कई स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' बना हुआ है।

Delhi AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति फिलहाल 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है और हवा की गुणवत्ता में कोई बड़ा सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 228 दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को राजधानी का औसत AQI 227 रिकॉर्ड किया गया था, जिससे साफ है कि शहर की आबो-हवा लगभग उसी स्तर पर ठहरी हुई है।

delhi aqi today

दिल्ली में आज भी खराब श्रेणी में हवा

प्रमुख इलाकों का हाल: आनंद विहार, डीटीयू और नॉर्थ कैंपस में आंकड़ा 300 के पार

दिल्ली के विभिन्न निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण के स्तर में साफ अंतर देखा जा रहा है। सुबह 7 बजे के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार में AQI 336 और डीटीयू में 332 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी की स्थिति को दिखाता है। इसके अलावा नॉर्थ कैंपस में AQI 313, बुराड़ी क्रॉसिंग में 305, इग्नू मैदानगढ़ी में 302 और पूसा में 300 दर्ज किया गया। कई अन्य प्रमुख स्थानों पर भी प्रदूषण का स्तर 'खराब' श्रेणी के ऊपरी दायरे में बना हुआ है, जिनमें आईटीओ में 297, सिरीफोर्ट में 296 और सीआरआरआई मथुरा रोड में 288 AQI शामिल है।

End of Feed