Delhi AQI: दिल्ली में प्रदूषण ने फिर बढ़ाई टेंशन, बुराड़ी से IIT तक AQI 300 के पार, NCR के शहर भी बेहाल

दिल्ली की हवा लगातार खराब स्तर पर बनी हुई है। गुरुवार सुबह राजधानी का ओवरऑल AQI 286 दर्ज किया गया। एनसीआर के अन्य शहरों में भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है।

Delhi AQI Today: दिल्ली में वायु प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।राजधानी में जहरीली हवा के साथ स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है, जिससे सुबह के वक्त कई इलाकों में विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 7:05 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI बढ़कर 286 पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को इसी समय यह 214 दर्ज किया गया था। यानी महज 24 घंटे में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। हैरानी की बात यह है कि मंगलवार को ही दिल्ली से GRAP-3 की पाबंदियां हटाई गई थीं, लेकिन इसके बाद से हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में एक बार फिर राजधानी की आबोहवा को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।

dehi aqi

ITO में आज सुबह स्मॉग की मोटी परत छाई दिखी

दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका

दिल्ली के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज सुबह करीब 7 बजे JNU में सबसे ज्यादा 362 AQI दर्ज किया गया। इसके अलावा ITO में 354, IIT दिल्ली में 313, पंजाबी बाग में 314 और बुराड़ी में 325 AQI रहा। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 265 और IGI एयरपोर्ट के आसपास 282 दर्ज किया गया।

End of Feed