दिवाली से पहले दिल्ली की हवा में घुला जहर, कई इलाकों का AQI 400 के पार, GRAP-2 लागू

दिल्ली का औसत AQI 331 पहुंच गया है और आठ मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार है। प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-2 लागू है, जबकि दिल्ली-NCR बॉर्डर पर वाहनों की जांच जारी है।

Delhi AQI: दिल्ली-NCR में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। राजधानी की हवा अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। यह गंभीर श्रेणी में आता है। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 331 दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का दूसरा चरण यानी GRAP-2 लागू किया गया है।

Delhi AQI

दिल्ली में AQI पहुंचा 400 के पार (Times Now Navbharat)

दिल्ली के 8 इलाकों में AQI 400 के पार

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा दर्ज किया गया है। सबसे खराब स्थिति जहांगीरपुरी की है, जहां AQI 447 तक पहुंच गया। इसके अलावा रोहिणी में 427 और पंजाबी बाग में 425 दर्ज किया गया।

End of Feed