दिल्ली प्रदूषण को लेकर सरकार हुई सख्त, आज से फैक्ट्रियों पर बिना नोटिस लटक जाएगा ताला

दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने ग्रैप-4 के तहत सख्ती बढ़ा दी है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि सरकार ने प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों की पहचान कर उन्हें सील करने का निर्णय लिया है। मंत्री ने चेतावनी दी कि वर्क फ्रॉम होम लागू न करने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की स्वच्छ हवा की लड़ाई में अब नियम तोड़ने वालों को कोई छूट नहीं मिलेगी।

Delhi News: राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण ने हालात को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मौजूदा स्थिति के लिए पश्चिमी विक्षोभ को एक बड़ा कारण बताया है। उनका कहना है कि मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर AQI पर पड़ा है, हालांकि सरकार हालात को नियंत्रित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

manjinder singh sirsa on delhi pollution

वर्क फ्रॉम होम न लागू करने वाली कंपनियों पर भी हो सकती है कार्रवाई (फाइल फोटो | PTI)

ग्रैप-4 के तहत बढ़ी सख्ती

पर्यावरण मंत्री के अनुसार ग्रैप-4 लागू होने के बाद से प्रदूषण नियंत्रण के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) प्रमाणपत्र जारी और रिन्यू किए गए हैं। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों की पहचान कर ली गई है और अब इन्हें सील करने का फैसला लिया गया है। सरकार का साफ संदेश है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब कोई छूट नहीं मिलेगी।

End of Feed