Delhi Accident: दिल्ली में DTC बस ने ई-रिक्शा और स्कूटर को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने लगाई आग

बाहरी दिल्ली के नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर सोमवार को एक डीटीसी बस ने कथित तौर पर ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने डीटीसी बस में आग लगा दी और कई अन्य बसों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Delhi Accident News: दिल्ली में सोमवार को नांगलोई-नजफगढ़ रोड एक भीषण हादसा हो गया। जहां एक DTC बस ने कथित तौर पर एक ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतकों में ई-रिक्शा और स्कूटर में सवार लोग शामिल हैं। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बस में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

गुस्साई भीड़ ने दूसरी बसों को भी किया क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है कि डीटीसी बस को आग के हवाले करने के बाद भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने कई दूसरी बसों को भी रुकवाया और उनमें तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने करीब 3 से 4 बसों के शीशों को तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

End of Feed