Delhi Accident: सोनिया विहार में डंपर-ऑटो की जोरदार टक्कर, नवजात बच्ची समेत 3 की मौत

दिल्ली के सोनिया विहार में डंपर और ऑटो की टक्कर में नवजात बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Accident News: दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक डंपर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक नवजात बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

delhi accident

दिल्ली के सोनिया विहार में डंपर-ऑटो की टक्कर

डंपर और ऑटो के बीच हुई टक्कर

पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह पुश्ता नंबर-5 के पास हुआ। डंपर का नंबर DL1LY 5990 और ऑटो का नंबर DL1RAB 5531 बताया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और PCR की मदद से सभी घायलों को जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो अज्ञात पुरुषों और एक नवजात बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

End of Feed