Delhi News: द्वारका में AATS का बड़ा एक्शन, सद्दाम गौरी गैंग से जुड़े शूटर और हथियार सप्लायर गिरफ्तार

दिल्ली में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सद्दाम गौरी गैंग से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Delhi News: दिल्ली के द्वारका जिले में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने सद्दाम गौरी गैंग से जुड़े एक अपराधी और हथियारों के सप्लायर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध की रोकथाम और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है।

CRIME

दिल्ली में सद्दाम गौरी गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि उर्फ बुधि उर्फ जलेबी (37) और निशांत (21) के रूप में हुई है। रवि, सद्दाम गौरी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और निशांत ने रवि को अवैध हथियार उपलब्ध कराया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, डीसीपी द्वारका जिला के निर्देश पर एएटीएस की टीम को न सिर्फ अपराध का पता लगाने बल्कि उसकी रोकथाम के लिए भी लगातार सतर्क रहने को कहा गया था। इसी के तहत गैंग से जुड़े लोगों और वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी।

End of Feed