Dehradun: दून मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में दो छात्रों पर गिरी गाज! हॉस्टल से किया गया निष्कासित; जांच जारी

Doon Medical College Ragging Case: उत्तराखंड के देहरादून स्थित गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग और मारपीट से जुड़े मामले को लेकर रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई। बता दें कि कॉलेज प्रशासन ने दो मेडिकल छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। दरअसल, एमबीबीएस के फर्स्ट ईयर के छात्र ने सीनियर्स पर रैगिंग और मारपीट के आरोप लगाए हैं।

Doon Medical College Ragging Case: उत्तराखंड के देहरादून स्थित गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग और मारपीट से जुड़े मामले को लेकर रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई। बता दें कि कॉलेज प्रशासन ने दो मेडिकल छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है।

Ragging Case

दून मेडिकल कॉलेज ने रैगिंग मामले में दो छात्रों को हॉस्टल से किया निष्कासित (फोटो साभार: iStock)

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग मामले में दो छात्रों हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है जिनकी पहचान एमबीबीएस के 2024 और 2023 बैच के छात्र के तौर पर हुई है। चीफ वार्डन ने बताया कि एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के एक छात्र के साथ दुर्व्यवहार और रैगिंग की शिकायत के बाद दो सीनियर छात्रों को अगले आदेश तक हॉस्टल से निकाल दिया गया है, क्योंकि जांच प्रक्रिया अभी चल रही है।

End of Feed