केजरीवाल-अतिशी केस : मानहानि समन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

वोटर्स लिस्ट से कथित पर मतदाताओं के नाम हटाने के मामले में टिप्पणियों को लेकर मानहानि के मामले में जारी समन को रद्द करने के लिए AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है, इस याचिका पर आज मंगलवार 27 जनवरी को सुनवाई होगी।

दिल्ली (भाषा): सुप्रीम कोर्ट आज यानी मंगलवार 27 जनवरी को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की याचिका पर सुनवाई करेगा। इस याचिका में उन्होंने वोटर्स लिस्ट से कथित तौर पर वोटर्स के नाम हटाने के मामले में अपनी टिप्पणियों को लेकर मानहानि के मामले में जारी समन को रद्द करने की मांग की है।

Supreme Court SCIGOV

सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर पब्लिश कॉजलिस्ट के अनुसार, यह मामला जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एनके सिंह की बेंच के सामने लिस्टेड है। इससे पहले, अरविंद केजरीवाल और आतिशी को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता राजीव बब्बर द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

End of Feed