Mansa Devi Stampede: भगदड़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 8 तक पहुंचा; घायलों का चल रहा इलाज, CM ने जाना हाल

रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग की सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। सरकार ने घायलों और मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचकर अस्पतालों में घायलों से मुलाकात की।

Haridwar News: रविवार की सुबह लगभग 9 बजे हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग की सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई। भगदड़ की सूचना मिलते ही हरिद्वार जिला प्रशासन, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य आपातकालीन सेवाओं की संयुक्त टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बचाव तथा राहत अभियान चलाया। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक इस घटना में 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 लोग घायल हैं। दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। स्थिति सामान्य होने के बाद शाम चार बजे फिर दर्शन के लिए रास्ते को खोल दिया गया।

mansa devi stampede cm met injured

धामी ने की घायलों से मुलाकात (तस्वीर साभार: ANI)

घायलों का चल रहा इलाज

प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग में सुबह नौ बजे मची भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी तथा 30 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 13 श्रद्धालुओं को बेहतर उपचार के लिए ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर कर दिया गया जबकि 13 अन्य घायलों का उपचार हरिद्वार जिला चिकित्सालय और मेला अस्पताल में चल रहा है। चार व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्यों के लिए चले गए। मनसा देवी में हुई घटना की जानकारी के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

End of Feed