Jharkhand News: खूंटी में हत्या के बाद जंगल में दफनाए गए दो युवकों के शव बरामद, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 28, 2023, 09:28 PM IST

झारखंड के खूंटी में दो युवकों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों युवक लगभग एक महीने से लापता थे।

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले में मुरहू थाना क्षेत्र में हत्या के बाद जंगल में दफना दिए गए दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं। दोनों युवक बीते 29 अक्टूबर से लापता थे। डबल मर्डर की यह वारदात सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मारे गए युवकों की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव के कुलडा गांव निवासी 22 वर्षीय सिबियन हपदगड़ा और मुरहू की रुमुदकेल पंचायत के करका गांव निवासी 26 वर्षीय पंडा बोदरा के रूप में की गई है।

Khunti Crime

लापता दो युवकों का शव जंगल की खाई में मिला

जंगल की खाई में दफन मिले दोनों शवों

बताया गया कि सिबियन अपने मित्र पंडा बोदरा के साथ ससुराल गया था और वहीं से दोनों लापता हो गए थे। इन दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। इनके घरों और गांव के लोग लगातार इनकी तलाश में जुटे थे। सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण गांव-गांव और जंगल-जंगल दोनों लापता युवकों को ढूंढ रहे थे। इसी दौरान घने जंगल के खाई के नीचे दफन दोनों शवों को ढूंढ कर बाहर निकाला गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

End of Feed