LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 29 नवंबर 2023 LIVE: प्रयागराज में बस कंडक्टर पर हमले के बाद परिवार भी गायब, लखनऊ विधानभवन में सपा विधायकों का प्रदर्शन

Pooja KumariUpdated Nov 29, 2023, 17:14 IST
Follow on Google News
शहरों के ताज़ा समाचार, 29 नवंबर 2023 LIVE: प्रयागराज में बस कंडक्टर पर हमले के बाद परिवार भी गायब, लखनऊ विधानभवन में सपा विधायकों का प्रदर्शन

शहरों के ताज़ा समाचार, 29 नवंबर 2023 LIVE: प्रयागराज में बस कंडक्टर पर हमले के बाद परिवार भी गायब, लखनऊ विधानभवन में सपा विधायकों का प्रदर्शन

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 29 नवंबर 2023 LIVE: प्रयागराज में कुछ समय पहले बस कंडक्टर पर हमले के बाद उसका परिवार भी गायब हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को विधान भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

NOV 29, 2023 17:09 IST

प्रयागराज में बस कंडक्टर पर हमले के बाद उसका परिवार भी गायब

प्रयागराज में कुछ दिन पहले एक बीटेक छात्र द्वारा बस कंडक्टर पर हमला किया गया था। अब उसके परिवार के गायब होने की जानकारी सामने आई है।
NOV 29, 2023 16:02 IST

लखनऊ विधानभवन में सपा विधायकों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को विधान भवन परिसर में प्रदर्शन किया।
NOV 29, 2023 15:57 IST

कर्जदाता को फसाने के लिए एक युवक ने की पत्नी की हत्या

शाहजहांपुर में कर्जदारों को फसाने के लिए एक युवक ने पत्नी का गला दबा कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या कर लाश को बाहर फेंक दिया था। पुलिस को सुबह टहलने वाले लोगों ने जानकारी दी।
NOV 29, 2023 15:55 IST

पश्चिम बंगाल में वैन को मारी ट्रक ने टक्कर, चार लोग घायल

पश्चिम बंगाल में हुगली जिले में निर्माण का कार्य करने वाले श्रमिकों को लेने जाने वाली वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में 4 श्रमिकों की मौत हो गई है।
NOV 29, 2023 14:55 IST

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे RSS प्रमुख

आरएसएस के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत वृंदावन प्रेमानंदजी महाराज के दर्शन करने के लिए गए। प्रेमानंदजी से मुलाकात का ये वीडयो एक्स पर पोस्ट किया गया है।
NOV 29, 2023 13:47 IST

SP के विधायक को पेश करने का आदेश

प्रतापगढ़ की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने अपने समक्ष हाजिर नहीं होने पर रानीगंज क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक आर.के. वर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के आदेश दिये हैं।
NOV 29, 2023 13:46 IST

बरेली में महिला अस्पताल में आग, बच्चे की मौत

बरेली के जिला महिला अस्पताल में स्थित विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग के चलते सेवा ठप होने से बदायूं के अस्पताल में स्थानांतरित किये जा रहे एक बच्चे की मौत हो गई।
NOV 29, 2023 13:45 IST

नोएडा में नाले में मिला एक युवक का शव

जिले के थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर 95-ए के पास बड़े नाले में 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
NOV 29, 2023 12:46 IST

पुणे में गे पार्टनर की हत्‍या

पुणे-नगर रोड पर वाघोली इलाके में युवक ने उस वक्‍त अपने गे पार्टनर की हत्या कर दी जब उसने संबंध बनाने से इंकार कर दिया।
NOV 29, 2023 12:25 IST

चंडीगढ़ में गर्लफ्रेंड-ब्‍वॉयफ्रेंड गिरफ्तार

सेक्टर 22 चंडीगढ़ में बाथरूम में हिडेन कैमरा लगाकर साथी लड़कियों का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड-ब्‍वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।
NOV 29, 2023 12:17 IST

जौनपुर में दो भाइयों की हत्‍या

जौनपुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां पर बारातियों के साथ विवाद के बीच दो भाइयों की हत्‍या कर दी गई। हत्‍या के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
NOV 29, 2023 12:16 IST

AIIMS के ICU में तीमारदारों के लिए बड़ी खुशखबरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक दिल्‍ली एम्स के सभी आईसीयू से जुड़े प्रतीक्षा क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
NOV 29, 2023 12:03 IST

बरेली: महिला जिला अस्पताल में लगी भीषण आग

बरेली महिला जिला अस्पताल में भीषण आग लगने के कारण पांच नवजात बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर किया गया था, जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गई है।
NOV 29, 2023 10:38 IST

आगरा: दावत से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीन की मौत,

आगरा में तेज रफ्तार से आने वाले अज्ञात वाहर ने एक बाइक को रौंद दिया। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई है। ये तीनों युवक दावत से घर लौट रहे थे और उसी दौरान ये हादसा हुआ।
NOV 29, 2023 09:35 IST

मुंबई: चेंबूर इलाके में घर में हुआ सिलेंडर विस्फोट

मुंबई के चेंबूर इलाके के एक घर में सिलेंडर फट गया, जिससे घर ढहने की घटना सामने आई। इस घटना में चार लोगों घायल हो गए और 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
NOV 29, 2023 09:28 IST

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जगुआर में लगी आग

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक जगुआर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हालांकि गाड़ी का चालक समय से बाहर आ गया था, इससिए उसे कोई चोट नहीं आई है।
NOV 29, 2023 08:09 IST

आज खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा

NOV 29, 2023 07:12 IST

ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए ASI ने फिर मांगा समय

ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए एएसआई की टीम ने फिर से समय मांगा है। टीम ने तीन हफ्ते का समय कोर्ट से मांगा है। जिस पर जिला अदालत में आज सुनवाई होगी।
NOV 29, 2023 07:09 IST

जयपुर: पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 92 लाख नकदी पकड़ी

जयपुर में संजय सर्किल थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 92 लाख से अधिक की नकदी पकड़ी। एक आरोपी पुलिस को देखकर कार से उतरकर फरार हो गया। वहीं दूसरे युवक को पुलिस ने दबोच लिया है।
NOV 29, 2023 06:27 IST

झांसी: दो पक्षों के खूनी संघर्ष में महिला की मौत

झांसी के बरुआसागर में मंगलवार को खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है।