सूरत में फिल्मी अंदाज में बैंक लूट; बदमाशों ने हथियार के दम पर बनाया कर्मचारियों को बंधक, 50 लाख की नकदी लूटकर फरार

सूरत के वराछा इलाके में दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया। हथियारबंद बदमाशों ने एसबीआई शाखा में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाया और करीब 50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

Surat News: सूरत के वराछा इलाके में दिनदहाड़े हुई बैंक लूट की घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। लांबे हनुमान रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में 5 से 6 हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर करीब 50 लाख रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों के पास पिस्तौल थी, जिसके दम पर उन्होंने बैंक के कैशियर और अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया और वारदात को अंजाम दिया।

Daylight Bank Heist in Surat

दिनदहाड़े सूरत में SBI बैंक पर धावा,

डीसीपी आलोक कुमार के मुताबिक, लूट की यह वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से की गई। बदमाशों ने उस समय बैंक को निशाना बनाया, जब CMS (कैश मैनेजमेंट सर्विस) की गाड़ी के जरिए नकदी जमा करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने मौके का फायदा उठाकर बैंक में प्रवेश किया और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर काबू में कर लिया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने स्टाफ के मोबाइल फोन भी छीन लिए, ताकि वे तुरंत पुलिस को सूचना न दे सकें।

End of Feed