दरभंगा में बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी भीड़; भारी पुलिस बल तैनात

बिहार के दरभंगा से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में खेलने निकली एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद आधी रात को जमकर बवाल हुआ और उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। एफएसएल की टीम और एसएसपी मौके पर मौजूद, जानिए क्या है अब तक की बड़ी अपडेट।

Darbhanga News: बीती शाम दरभंगा से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखरा के पास शनिवार देर शाम एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी हुई। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी ताकि उसकी पहचान ना खुलने पाए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डील दल-बल के साथ देर रात मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन इस दिल झकझोर देने वाली घटना के बाद लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रात से ही लोगों ने आरोपी को पुलिस के हाथों से छीनकर खुद सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं, एफएसएल (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

darbhanga violence news

भीड़ के हंगामे पर पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

खेलने निकली थी बच्ची, मिली खून से लथपथ लाश

बताया जा रहा है कि बच्ची शाम के समय घर से बाहर तालाब किनारे कुछ बच्चों के साथ खेलने गई थी। साथ खेल रही बच्चियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी विकास महतो बच्ची को जबरदस्ती खींचकर अंधेरे की ओर ले गया था। परिजन शाम से ही बच्ची की काफी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। देर रात इलाके में कुत्तों के ज्यादा भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, जिसके बाद देखा गया कि पास की दीवार पर भी काफी खून पड़ा हुआ था।

End of Feed