Damoh Video Viral: शराबी के साथ चैन की नींद सो रहा था हेड कांस्टेबल, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

एमपी के दमोह में एक अस्थाई टपरे में ठेले पर एक हेड कांस्टेबल शराब के नशे में सो रहा है। उसके साथ में एक शराबी भी ठेले पर सो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Damoh Video Viral: मध्य प्रदेश के दमोह से एक हेड कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी चैन की नींद सोता हुआ दिख रहा है। दरअसल हेड कांस्टेबल शराब के नशे में एक ठेले पर सो रहा है। जिसके साथ में एक शराबी भी सोता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस विभाग भी हरकत में आ गया और इस मामले की जांच कर शुरू कर दी है।

Damoh policeman viral video

दमोह के हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल (फोटो साभार-ट्विटर)

कौन है ये पुलिसकर्मी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पुलिसकर्मी कौन है, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस हेड कांस्टेबल की पहचान का पता लगाया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो कब बनाया गया है और किसने इसे वायरल किया है। इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

End of Feed