Cyclone Montha: आंध्र में 100 की रफ्तार से टकराया मोंथा चक्रवात, आंधी-तूफान बारिश का तहलका शुरू; कल इन राज्यों में हाई अलर्ट

Cyclone Montha: आंध्र प्रदेश के समुद्री तट से चक्रवात ‘मोंथा' तूफान टकरा चुका है। चक्रवात ‘मोंथा’ के कारण कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए इसके 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान काकीनाडा के आसपास मछलीपत्तनम और कलिंगपत्तनम के बीच एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश तट को पार करने की बहुत संभावना है, जिसकी हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने सोमवार को बताया कि चक्रवात ‘मोंथा’ के तट से टकराने की शुरुआत हो गयी है और इसे एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। तटीय जिलों में बारिश और तेज आंधी चल रही है। जैन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि चक्रवात टकराना शुरू हो गया है। तटीय जिलों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। जैसे-जैसे यह तूफान जमीन के पास पहुंचेगा और तेज होता जाएगा। पिछले छह घंटों में चक्रवात 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा और शाम तक यह विशाखापत्तनम से लगभग 560 किलोमीटर दूर था तथा मंगलवार सुबह तक इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए इसके 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान काकीनाडा के आसपास मछलीपत्तनम और कलिंगपत्तनम के बीच एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश तट को पार करने की बहुत संभावना है, जिसकी हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटा हो सकती है।’’

Cyclone Montha

मोंथा' तूफान

कल भीषण चक्रवाती तूफान का अलर्ट

चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात में एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में काकीनाडा के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है।जैन ने तटीय जिलों के निवासियों से सतर्क रहने और सुरक्षा परामर्श का पालन करने का आग्रह किया। एनटीआर जिलाधिकारी जी. लक्ष्मीशा ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा को बताया कि सभी विभाग हाई अलर्ट पर हैं। कई टीमें तैनात की गई हैं और समन्वय से काम कर रही हैं। हमने 180 पुनर्वास केंद्र तैयार रखे हैं, साथ ही मौसम की निरंतर निगरानी के लिए 24 ड्रोन भी तैनात किए हैं।

End of Feed