चक्रवात 'अर्नब' का कहर: आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं और भारी बारिश से तबाही, कई जगह उखड़े पेड़

Cyclone Arnab: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण आंध्र प्रदेश के कोनासीमा, काकीनाडा और विशाखापट्टनम में तेज हवाओं और भारी बारिश से पेड़ उखड़ गए। कई जगहों पर बिजली की लाइनें भी टूट गईं।

Cyclone Arnab: अति गंभीर चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Cyclone Arnab) का असर आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के तटीय इलाकों में साफ तौर पर दिखने लगा है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोनासीमा जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए हैं। काकीनाडा में कई जगह पेड़ गिरने और बिजली की लाइनें टूटने की खबर है। वहीं, विशाखापट्टनम में पेड़ गिरने से बीच रोड और सीतम्मधारा जैसे इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है।

andhra rain

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में असर, तेज हवाओं से कई पेड़ उखड़े

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात ने बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान तूफान की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि हवा के झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचे। चक्रवात उत्तर-पश्चिम दिशा में करीब 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था।

End of Feed