COVID-19: कर्नाटक में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले; सिद्दारमैया के मंत्री ने जनता से की अपील, बोले- घबराएं नहीं

COVID-19: कर्नाटक में में कोविड-19 के नए वेरिएंट से संक्रमित 35 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें अकेले बेंगलुरु में 32 आए हैं। ऐसे में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा आप सभी को घबराने की जरूरत नहीं है।

COVID-19: देशभर में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, दिल्ली, हरियाणा, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से नए संक्रमण की खबरें आ रही हैं। इसी बीच कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शनिवार को लोगों से संयमित रहने और अपनी दैनिक दिनचर्या जारी रखने की अपील की। राव ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि जब आप मीडिया में ऐसी खबरें देखते हैं कि कोविड-19 के मामले फिर बढ़ रहे हैं, तो लोग चिंतित हो जाते हैं।

Covid-19 Case

(सांकेतिक फोटो)

बेंगलुरु में कितने मामले?

उन्होंने मीडिया से भी स्थिति की सही तस्वीर पेश करने और कोविड-19 बीमारी की गंभीरता को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताने की अपील की, जो पांच साल पहले वैश्विक महामारी बन गई थी। स्वास्थ्य मंत्री की यह अपील शुक्रवार को उनके विभाग द्वारा जारी एक बयान के मद्देनजर आई, जिसमें कहा गया था कि राज्य में कोविड-19 के 35 मामले सामने आए हैं, जिनमें अकेले बेंगलुरु में 32 आए हैं। कहा कि राज्य सरकार सतर्क है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं। कोविड-19 से संबंधित कोई प्रतिबंध नहीं हैं और लोग स्वतंत्र रूप से कहीं भी आ जा सकते हैं।

End of Feed