नवरात्रि से पहले साइबर फ्रॉड का नया पैंतरा: 'रेंट पर गरबा पार्टनर' विज्ञापन पर मचा बवाल, साइबर सेल की चेतावनी

Garba Partner for Rent: अहमदाबाद साइबर क्राइम की DCP IPS लवीना सिन्हा ने लोगों को ऐसे पोस्ट और अनजान लिंक से सावधान रहने की अपील की है।

Garba Partner for Rent: नवरात्रि से पहले सोशल मीडिया पर ‘रेंट ए पार्टनर’ के नाम से वायरल हो रहे पोस्टर और विज्ञापनों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पोस्टरों में गरबा खेलने के लिए लड़के या लड़की को किराए पर उपलब्ध कराने और इसके लिए अलग-अलग रकम का जिक्र किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले को लेकर युवाओं और धार्मिक संगठनों की ओर से सवाल उठाए गए हैं, जबकि अहमदाबाद साइबर क्राइम की सोशल मीडिया सेल इसकी जांच कर रही है।

Gujarat Garba Partner Fraud

‘रेंट ए पार्टनर’ के नाम से वायरल हो रहे पोस्टर और विज्ञापनों को लेकर विवाद

अहमदाबाद साइबर क्राइम की DCP IPS लवीना सिन्हा ने लोगों को ऐसे पोस्ट और अनजान लिंक से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नवरात्रि और गरबा के लिए ‘रेंट ए पार्टनर’ से जुड़े विज्ञापन सामने आ रहे हैं और सोशल मीडिया सेल इसकी जांच कर रही है।

End of Feed