Satya Niketan Building Collapse: मकान मालिक दंपति और बेटे के बाद चौथी गिरफ्तारी, कासगंज से पकड़ा गया मरम्मत कराने वाला ठेकेदार

Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने मरम्मत कार्य करा रहे ठेकेदार को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया है। हादसे में सात लोगों की मौत और पांच अन्य के घायल होने के बाद पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है और मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट के हाई लेवल जांच के आदेश के बीच एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं पर भी कार्रवाई की गई है।

Satya Niketan Building Collapse: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत में मरम्मत कार्य कराने वाले ठेकेदार सनोज को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास स्थित यह पीजी भवन रविवार दोपहर ढह गया था जिससे सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए। पुलिस के मुताबिक, पिछले 8-10 दिनों से बारिश के कारण इमारत के भूमिगत तल में कचरा जमा हो रहा था, इसलिए उसकी सफाई और मरम्मत का काम किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि भूतल पर व्यावसायिक उपयोग के लिए जगह बढ़ाने का काम किया जा रहा था। पुलिस यह काम करा रहे ठेकेदार की तलाश में थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार सनोज को कासगंज में पकड़ लिया गया है और उसे दिल्ली लाया जा रहा है।

Satya Niketan Building Collapse

7 मौतों के बाद पुलिस ने कासगंज से ठेकेदार को दबोचा

अब तक किसकी हुई गिरफ्तारी?

इस मामले में पुलिस इमारत की मालकिन 75 वर्षीय उर्मिला गुप्ता, वायु सेना से सेवानिवृत्त 81 साल के उनके पति हरिराम गुप्ता और उनके बेटे महेश गुप्ता (52) को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान, महेश ने कहा कि वह अपने माता-पिता की ओर से इमारत के रखरखाव का प्रबंधन करता था और परिवार ने अगस्त, 2025 में पीजी संचालक ’हॉस्टल डेज’ को यह इमारत पट्टे पर दी थी।

End of Feed