Delhi News: शुरू हो गया सेंट्रल विस्टा मेट्रो कॉरिडोर का काम, इन इलाकों में लग सकता है जाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 24, 2026, 04:55 PM IST

सेंट्रल दिल्ली में आज सेंट्रल विस्टा मेट्रो कॉरिडोर का काम शुरू हो गया है। इस कॉरिडोर के बन जाने से सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में जाने वाले सरकारी कर्मचारियों और लोगों को काफी फायदा होगा। लेकिन फिलहाल कई क्षेत्रों में जाम की समस्या हो सकती है।

Delhi News: दिल्ली मेट्रो, दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन की अहम कड़ी है, दिल्लीवासियों की लाइफलाइन है। दिल्ली और एनसीआर के कई क्षेत्रों को जोड़ने में दिल्ली मेट्रो का कोई जवाब नहीं। राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को मजबूती देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो (DMRC) की मैजेंटा लाइन के विस्तार के तहत प्रस्तावित सेंट्रल विस्टा मेट्रो कॉरिडोर पर सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से आज यानी बुधवार 24 जून को निर्माण कार्य की शुरु हो गया है। इस परियोजना का शुभारंभ सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 पर किया गया है।

Delhi News Central Vista corridor

दिल्ली मेट्रो के सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर पर काम शुरू

कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर हजारों कर्मचारियों और पर्यटकों को सुविधा देगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के अन्य मेट्रो लाइन्स के साथ इंटीग्रेशन से सफर आसान हो जाएगा।

End of Feed