26 बच्चों की मौत, SIT जांच और फिर अफसरों की बहाली, छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में किसकी थी लापरवाही, एक साल बाद भी क्यों अधूरा है इंसाफ?

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से हुई बच्चों की मौतों का मामला एक साल बाद फिर चर्चा में है। 26 मासूमों की मौत के मामले में निलंबित किए गए दो अधिकारियों की बहाली के आदेश ने पीड़ित परिवारों के जख्म फिर ताजा कर दिए हैं। सरकार के इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बच्चों की मौत की जिम्मेदारी कब और किसकी तय होगी?

Chhindwara News: स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं का उद्देश्य लोगों की जान बचाना होता है, लेकिन जब किसी दवा की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया या उसकी निगरानी में गंभीर चूक सामने आए तो उसका खामियाजा मरीजों और उनके परिवारों को भुगतना पड़ सकता है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में सामने आया Coldrif कफ सिरप मामला ऐसी ही दर्दनाक घटना के तौर पर सामने आया था।

Chhindwara Coldrif Cough Syrup Tragedy

26 बच्चों की मौत, SIT जांच और फिर अधिकारियों की बहाली (प्रतीकात्मक फोटो)

इस मामले में कई बच्चों की मौत हुई और दवा की गुणवत्ता से लेकर सरकारी निगरानी व्यवस्था तक पर गंभीर सवाल उठे। छिंदवाड़ा के परासिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित बच्चों को इलाज के दौरान Coldrif कफ सिरप दिए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों में पेशाब रुकने और किडनी फेलियर जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दिए। घटना में 26 बच्चों की मौत की बात सामने आई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।

End of Feed