Kashmir Weather Update: कश्मीर में शीत लहर से थोड़ी राहत, श्रीनगर समेत घाटी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से नीचे

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 8, 2024, 02:15 PM IST

Kashmir Weather Update: कश्मीर में आसमान साफ रहने के कारण सोमवार को शीत लहर से थोड़ी राहत मिली है। आसमान साफ रहने के कारण श्रीनगर सहित घाटी के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान बिन्दु से नीचे से नीचे रहा।

Kashmir Weather Update: कश्मीर में आसमान साफ रहने के कारण सोमवार को शीत लहर से थोड़ी राहत मिली, लेकिन घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर शहर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री, वहीं उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Kashmir Weather Update

कश्मीर में शीत लहर से मिली थोड़ी राहत

31 जनवरी से मिलेगी ठंड से राहत

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। उन्होंने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.1 डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर वर्तमान में 'चिल्लई-कलां' की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है जिससे प्रख्यात डल झील सहित जल निकाय जम जाते हैं। घाटी के कई हिस्से इस स्थिति का सामना करते हैं। इस अवधि के दौरान बर्फबारी की आशंका सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी होती है। चिल्लाई-कलां 31 जनवरी को खत्म होगा। ‘चिल्लई-कलां’ की शुरुआत 21 दिसंबर से होती है और 31 जनवरी को यह समाप्त होगा। इसके बाद कश्मीर में 20 दिनों का ‘चिल्लई-खुर्द’ (छोटी ठंड) और 10 दिनों का ‘चिल्लई-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर रहता है। इस दौरान शीत लहर जारी रहती है।

End of Feed