'राहुल गांधी फेल होने वाले छात्र' CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, बोले- लोकतंत्र नहीं अपने परिवार को बचा रहे दोनों

Yogi Adityanath: सीएम योगी ने कहा कि अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना उसकी आदत बन गई है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनकी तुलना ऐसे विद्यार्थी से की, जो परीक्षा में असफल होने पर अपनी गलतियां स्वीकार करने के बजाय नए-नए बहाने बनाता है।

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों का अभियान लोकतंत्र बचाने का नहीं, बल्कि अपने परिवारों को बचाने का है और आरोप लगाया कि परिवारवादी राजनीति के कारण इन दलों में एक ही परिवार के लोग नेतृत्व करते हैं। प्रदेश के गाजियाबाद में भाजपा की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), निर्वाचन आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाती है।

CM Yogi

CM योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार- @myogiadityanath)

राहुल गांधी पर सीएम योगी ने कसा तंज

सीएम योगी ने कहा कि अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना उसकी आदत बन गई है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनकी तुलना ऐसे विद्यार्थी से की, जो परीक्षा में असफल होने पर अपनी गलतियां स्वीकार करने के बजाय नए-नए बहाने बनाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खोने के बावजूद आत्ममंथन करने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासनकाल के राष्ट्रमंडल, 2जी और कोयला घोटालों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और अराजकता से परेशान जनता ने 2014 में नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपी।

End of Feed