सीएम योगी ने दिलवाया अंजना का आशियाना; न्यान मिलने पर छलके आंसू, कहा- “थैंक्यू योगी अंकल! गॉड ब्लेस यू”

घर से बेघर हुई अंजना की मुस्कान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता से लौट आई। फर्जी दस्तावेज के सहारे कब्जा किए गए उनके मकान को नए साल के पहले ही दिन उन्हें वापस दिलाया गया। अंजना ने खुशी के आंसू बहाते हुए सीएम के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

अपने घर की तलाश में परेशान अंजना की मुस्कान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता से लौट आई। साल की शुरुआत में ही सीएम ने उन्हें एक अनमोल तोहफा दिया, जिसे पाकर अंजना भाव-विभोर हो उठीं और कहा, “गॉड ब्लेस यू, योगी अंकल!” दरअसल, इंदिरा नगर की रहने वाली अंजना का घर एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर हड़प लिया था। रिहैबिलिटेशन सेंटर में रह रही अंजना ने बुधवार को सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी व्यथा बताई। सीएम ने उनकी बात ध्यान से सुनी और मामले की त्वरित जांच कराने का निर्देश दिया।

CM Yogi Adityanath (Photo: PTI)

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो: पीटीआई)

योगी के आदेश पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने मामले की जांच कर, नए साल के पहले ही दिन अंजना को उनका घर सौंप दिया। अंजना की खुशी को देखकर यह साफ था कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ने उन्हें “छांव” दी। भाव-विभोर अंजना ने योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त मेजर स्व. बिपिन चंद्र भट्ट का इंदिरा नगर में ए-418 नंबर का घर था। मेजर भट्ट का 1994 में निधन हो गया। उनके एक बेटे और दो बेटियां थीं, जिनमें से बेटा और बड़ी बेटी अब नहीं हैं। छोटी बेटी अंजना मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं। तबियत बिगड़ने पर उन्हें 2016 में निर्वाण रिहैबिलिटेशन सेंटर में रखा गया, जहां उनके इलाज की देखरेख की गई। तब से अंजना वहीं रह रही हैं।

End of Feed