CM Yogi Prayagraj Visit: लोकतंत्र में जनता के जनादेश का सम्मान उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में इस समय दो बड़ी खबरें छाई हुई हैं। एक ओर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा तय हुआ है, वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गठबंधन और राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर अपनी बात रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी गुरुवार को तीन घंटे के संक्षिप्त दौरे पर प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
1 अक्टूबर को प्रयागराज आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
तय कार्यक्रम के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 11:45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे तेलियरगंज चौराहे पर स्वतंत्रता सेनानी मसूरियादीन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और पास ही स्थित इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे सीएम छोटा बघाड़ा स्थित एनी बेसेंट सरस्वती विद्या मंदिर के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे, जहां वे विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण भी करेंगे। दोनों कार्यक्रमों के बाद वे सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', राज्यसभा चुनाव से पहले केशव मौर्य का बड़ा दावा; बोले- 'भानुमति का कुनबा' बिखरा
लोकतंत्र में जनता के जनादेश का सम्मान- अखिलेश यादव
दूसरी तरफ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में अपने राजनीतिक रुख को साफ किया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश यही है कि जो गठबंधन पहले बना था, वही आगे भी जारी रहेगा। राज्यसभा चुनाव और पार्टी में नए चेहरों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के जनादेश का सम्मान होना चाहिए।
पार्टी ने नई सोच और नई पीढ़ी के व्यक्ति को दिया मौका-सपा अध्यक्ष
अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर चुनाव में बेईमानी न हुई होती, तो समाजवादी पार्टी के तीन और उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचे होते। इसी दौरान धनराज नाथवाणी को राज्यसभा भेजने के फैसले पर अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी ने नई सोच और नई पीढ़ी के व्यक्ति को मौका दिया है। उद्योग जगत से बेहतर जुड़ाव और विकास को ध्यान में रखते हुए ही पार्टी ने यह बड़ा फैसला लिया है।
