UP News: सीएम योगी ने दिए निर्देश- यूपी में टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का होगा निर्माण, ओवरस्पीडिंग पर लगेगी लगाम

  • Agency by: IANS
  • Updated Dec 8, 2023, 05:20 PM IST

उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते टेबल टॉप स्पीड का होगा निर्माण, सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में मूवी की शुरुआत एवं इंटरवल में सड़क सुरक्षा के वीडियो अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।

UP News: यूपी में 15 से 31 दिसंबर तक शुरू हो रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा को लेकर योगी सरकार ने व्यापक तैयारियां की है। इस दौरान मार्गों पर कमर-तोड़ स्पीड ब्रेकर के स्थान पर टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाएगा। उस पर थर्मोप्लास्टिक पेंट्स, कैट-आई आदि अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा।

CM  Yogi

योगी सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर हुई सख्त

मार्गों को गड्ढा मुक्त रखने के साथ ही क्षतिग्रस्त पटरियों एवं अवैध कट्स का सुधारीकरण भी जल्द से जल्द कराए जाएंगे। यही नहीं, प्रत्येक शहरों तथा मार्गों के सर्विस लेन पर जगह-जगह पर आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे, एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे। पखवाड़े के दौरान योगी सरकार का फोकस लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती करने का भी है।

End of Feed