Lucknow News: बिल गिरने के बाद महिलाओं के गुस्से को आवाज देगी CM Yogi Adityanath की जन आक्रोश पदयात्रा

भाजपा बड़ी उम्मीद से महिला आरक्षण बिल लेकर आई थी, लेकिन विपक्षी एकता से यह बिल पास नहीं हो पाया। अब भाजपा जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाल रही है। आज लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल होंगे।

Lucknow News: हाल ही में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाया गया। इस दौरान भाजपा और NDA के तमाम साथियों की तरफ से महिला आरक्षण बिल पास करने के लिए भरसक कोशिश की गई। लेकिन विपक्ष ने लामबंध होकर इसके खिलाफ वोटिंग की और सरकार को संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो तिहाई मत नहीं मिले। बिल गिरने के बाद से ही भाजपा और सरकार लगातार विपक्ष पर हमलावर है। शहर-शहर जन आक्रोश महिला पदयात्राएं निकाली जा रही हैं। ऐसी ही एक पद यात्रा आज यानी मंगलवार 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निकाली जा रही है।

Lucknow News CM Yogi Adityanath.

महिला आरक्षण बिल गिरने पर लखनऊ में जन आक्रोश महिला पदयात्रा

संविधान के 131वें संशोधन बिल के लोकसभा से पास न होने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आज लखनऊ में जन आक्रोश महिला पद यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने निवास से उत्तर प्रदेश विधान सभा तक यह पद यात्रा निकाल रहे हैं। यह पद यात्रा निकाली जा रही है, ताकि लोगों को बताया जा सके कि सरकार ने महिला बिल पास करने के लिए जमकर मेहनत की। लेकिन विपक्ष ने इकट्ठा होकर महिलाओं को उनका हक नहीं मिलने दिया।

End of Feed