शिक्षामित्र और अनुदेशकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का ऐलान किया है। इसके लिए उनको ऑनलाइन पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज करना होगा। इस योजना का लाभ शिक्षकों के परिवारों को भी मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के साथ ही एक और बड़ी घोषणा की है। अब शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। शिक्षकों के परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए शिक्षकों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपना विवरण भरना होगा। डेटा फीड होने के एक सप्ताह के अंदर ही उनका कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

Yogi Adityanath

यूपी में अब कितनी है अनुदेशकों की संख्या

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि साल 2011-12 में अनुदेशकों की नियुक्ति शुरू हुई थी। उस समय 13,769 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल 41,307 अनुदेशकों को नियुक्त किया गया था। तब उनका मानदेय 7 हजार रुपये प्रतिमाह था। वर्तमान में उनकी संख्या घटकर 24,296 रह गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की नींव मजबूत करने में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर नींव मजबूत नहीं होगी तो इमारत भी मजबूत नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा से चाहती है कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सम्मानजनक सुविधा और गरिमा मिले।

End of Feed