MP News: 82 लाख से ज्यादा किसानों को 3300 करोड़ की सौगात, CM मोहन यादव बोले- UCC को मुस्लिम महिलाओं का समर्थन

मध्य प्रदेश के खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 82.70 लाख किसानों के खातों में 3300 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं भी कीं।

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार 27 जुलाई को खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राज्य के 82.70 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 3300 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की गई। इस दौरान पात्र किसानों को साल 2025-26 की तीसरी और साल 2026-27 की पहली किस्त मिलाकर 4,000 रुपये की राशि मिली।

Mohan Yadav Khandwa

मुख्यमंत्री ने किसानों के खाते में भेजे 4-4 हजार रुपये

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जैविक खेती, हाईटेक कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। इसके साथ ही मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी सम्मान दिया गया। मुख्यमंत्री ने खंडवा में नई पुलिस बटालियन स्थापित करने की घोषणा की और कहा कि खंडवा-बूंदी मार्ग के लिए 15 सितंबर से पहले टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

End of Feed