मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर बेंगलुरु में तीसरे इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन, उद्योगपतियों से मिलेंगे CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही है। इसके तहत कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तीसरे इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन का लक्ष्य मध्य प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश को लाना है। इसके तहत सीएम कई उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।

मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर मुंबई और कोयंबटूर में हुए सफल इनवेस्ट-सेशन के बाद अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सात और आठ अगस्त को तीसरे इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन हो रहा है। इस दौरान प्रदेश में निवेश बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं (आईटीईएस), इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम), टेक्सटाइल एवं गारमेंट, एयरोस्पेस एंड डिफेंस, ऑटोमोबाइल एवं ओईएम, फार्मास्यूटिकल्स, हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइस क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बात करेंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण और नवाचारों को रेखांकित करते हुए उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कई सारे समझौते भी होंगे।

mohan yadav

एमपी के सीएम मोहन यादव।

कार्यक्रम में एडवांटेज मध्यप्रदेश का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में आठ अगस्त को होने वाले इंटरैक्टिव सत्र में एक वीडियो फिल्म 'एडवांटेज मध्यप्रदेश' दिखाई जाएगी, जिसमें उद्योगपतियों को एमपी में लाभ और निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रमुख उद्योगपतियों द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी अनुभव साझा किये जायेंगे। साथ ही अन्य राज्य के औद्योगिक परिदृश्य और भविष्य की विकास संभावनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

End of Feed