केंद्र ने भावांतर योजना को दी हरी झंडी, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ; CM मोहन यादव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बैठक में बड़े फैसले

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दिल्ली यात्रा राज्य के किसानों और ग्रामीण विकास के लिए बड़ी सौगातें लेकर आई है। केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठकों के बाद प्रदेश के कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती मिली है।

MP News: मध्य प्रदेश की प्रगति को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल्ली दौरे ने राज्य के लिए सफलता के नए रास्ते खोले हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई दिग्गज मंत्रियों से मुलाकात की। इन बैठकों का सबसे बड़ा सकारात्मक परिणाम 'भावांतर भुगतान योजना' के विस्तार और फसलों की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद के रूप में सामने आया है।

mp agriculture news

CM मोहन यादव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बैठक में बड़ा फैसला

सरसों और तुअर किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष आग्रह पर केंद्र सरकार ने भावांतर भुगतान योजना के तहत मध्य प्रदेश के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसका सीधा लाभ राज्य के सरसों उत्पादक किसानों को मिलेगा। अब बाजार मूल्य और समर्थन मूल्य के अंतर की राशि (भावांतर) सीधे किसानों के खातों में पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में तुअर (अरहर) की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद का स्वीकृति पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। इस निर्णय से दाल उत्पादक किसानों को बाजार में कीमतों के गिरने के जोखिम से मुक्ति मिलेगी और उन्हें अपनी पूरी उपज का सही दाम मिलना सुनिश्चित होगा।

End of Feed