हरिद्वार में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, 'पप्पू गैंग' पर बरसे सीएम धामी; बोले–'सनातन को बदनाम करने की हो रही साजिश'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने सेवा कार्यों को सराहा और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

हरिद्वार : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होटल अलकनंदा में आयोजित स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन किया और हेलीकॉप्टर के माध्यम से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के सनातन पर किए जा रहे हमले पर प्रतिक्रिया दी। खासकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के साधु भेष धरने को उन्होंने सनातन विरोधी बताया। कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ पप्पू गैंग को सद्बुद्धि दें।

CM Dhami

हरिद्वार में कांवड़ियों का स्वागत करते सीएम पुष्कर सिंह धामी

शिवभक्तों का सम्मान और स्वास्थ्य सेवाएं

इस दौरान सीएम धामी ने शिवभक्तों का चरण वंदन कर उन्हें भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ियों में भगवान शिव का स्वरूप बसता है और उनकी सेवा करना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि अब तक इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 48 हजार से अधिक शिवभक्तों का उपचार किया जा चुका है।

End of Feed