SIR-EVM पर धामी का कांग्रेस को जवाब, बोले- हेडलाइन नहीं अंतिम फैसला देखिए; और क्या-क्या बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SIR को लेकर चुनाव आयोग का पक्ष रखा। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों, EVM, मतदाता सूची, नकल और जमीन विवाद से जुड़े सवालों पर जवाब दिया।

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रेस वार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), युवाओं से जुड़े मुद्दों और कांग्रेस के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और उसके फैसलों को आधिकारिक निर्णयों के आधार पर देखा जाना चाहिए।

Pushkar Singh Dhami SIR

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

धामी ने कहा कि 26 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी की पूर्ण आयोग की बैठक हुई थी। उनके मुताबिक, बैठक के बाद जारी नोट को पूरे आयोग की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि 24 जून 2025 को SIR को लेकर जारी मूल आदेश सर्वसम्मति से पारित हुआ था। इसके बाद अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की समय-सारिणी भी आयोग की सहमति से तय की गई।

End of Feed