अहमदाबाद से गूंजी एकता की पुकार, ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ को सीएम भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

अहमदाबाद में सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र से ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ की शुरुआत की, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित किया गया है। यह पदयात्रा पूरे देश में चल रहे राष्ट्रीय एकता अभियानों का हिस्सा है, जिसकी प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

Sardar@150 Unity March: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद के आंबली क्षेत्र से घाटलोडिया विधानसभा की ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ पदयात्रा की शुरुआत करते हुए इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मार्च सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिन्हें देश की एकता, अखंडता और आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में चल रहे इस उत्सव का उद्देश्य सामाजिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश व्यापक स्तर पर फैलाना है। इससे पहले मुख्यमंत्री पटेल 9 नवंबर को जूनागढ़ से राज्यव्यापी यूनिटी मार्च का शुभारंभ कर चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार सुबह अपने घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र में इस मार्च को आगे बढ़ाया।

CM Bhupendra Patel during the padyatra (Photo: Twitter - @Bhupendrapbjp)

पदयात्रा के दौरान सीएम भूपेंद्र पटेल (फोटो: Twitter - @Bhupendrapbjp)

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में 562 रियासतों को साथ लाकर देश को एकजुट किया। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने इसी एकता की भावना को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के रूप में आगे बढ़ाया है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को हटाकर कच्छ से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक वास्तविक रूप में एक भारत की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण प्रधानमंत्री द्वारा सरदार पटेल को समर्पित एक अनोखी और सार्थक श्रद्धांजलि है, जो देश की शक्ति और उसके गौरवशाली इतिहास का प्रतीक बन चुकी है।

End of Feed