दक्षिण कोरिया की मदद से स्मार्ट कृषि करेगा पंजाब, वर्टिकल फार्मिंग से किसानों को होगा बड़ा लाभ; जानें क्या है प्लान

चंडीगढ़ में दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधि मंडल के साथ स्मार्ट खेती, उन्नत कृषि मशीनरी, बॉयो टेक्नोलॉजी में सहयोग पर चर्चा हुई। सीएम भगवंत सिंह मान ने बताया कि पंजाब छोटे किसानों को टेक्नोलॉजी आधारित समाधान देने के लिए दक्षिण कोरिया की एक्सपर्ट मदद लेने को तैयार है। दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री के सकारात्मक नजरिए का स्वागत किया और पंजाब के साथ सहयोग में रुचि दिखाई।

चंडीगढ़ : पंजाब के छोटे और सीमांत किसानों के लिए खेती को फिर से लाभदायक पेशा बनाने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को चंडीगढ़ में दक्षिण कोरिया के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। इस बैठक में स्मार्ट खेती, उन्नत कृषि मशीनरी और बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर में सहयोग पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। घटते कृषि रकबे और खेती की व्यवहारिकता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए दक्षिण कोरिया की तकनीकी विशेषज्ञता अपनाने पर चर्चा की गई। साथ ही 13 से 15 मार्च तक मोहाली में होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 से पहले गहन औद्योगिक और निवेश साझेदारी को मजबूत करने पर भी विचार हुआ।

South Korea  Agriculture technological support

साउथ कोरिया डेलिगेशन के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान की बैठक (फोटो-@BhagwantMann)

अपने एक्स अकाउंट पर बैठक के मुख्य बिंदु साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ में कोरिया गणराज्य के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्मार्ट खेती, उन्नत कृषि मशीनरी और बायोटेक्नोलॉजी पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषि को लाभदायक उद्यम बनाने के लिए पंजाब और दक्षिण कोरिया के बीच आपसी सहयोग बढ़ाना है। इस दौरान कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब की समृद्ध विरासत और कामकाज के अनुकूल वातावरण की सराहना भी की। प्रतिनिधिमंडल को 13 से 15 मार्च 2026 तक मोहाली में आयोजित होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक , सम्मलेन 2026 में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया गया।

End of Feed