Ghaziabad News: सिर पर गंभीर चोटें, कान कटा; हत्या या हादसा? लिफ्ट में मिली सफाईकर्मी की डेडबॉडी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बैंक्वेट हॉल के अदर लिफ्ट में सफाईकर्मी की डेडबॉडी बरामद होने से सनसनी फैल गई। परिजनों को कहना सहकर्मियों के साथ विवाद के बाद उसकी हत्या की गई होगी और शव लिफ्ट के अंदर छिपाया गया होगा।

गाजियाबाद : सिहानी गेट इलाके में Red K Velvet बैंक्वेट हॉल के अंदर माल ढोने वाली लिफ्ट के नीचे 24 वर्षीय सफाईकर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान शिव कुमार हापुड़ निवासी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से नंदग्राम में रहकर काम कर रहा था। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे तब सामने आई, जब बैंक्वेट हॉल के मैनेजर राजेश सिंह ने लिफ्ट के पास शव देखा और पुलिस को सूचित किया।

Red K Velvet Banquet Hall Ghaziabad news

(सांकेतिक फोटो-Istock)

सिर पर गंभीर चोट

पुलिस के शुरुआती बयान के अनुसार युवक संभवतः लिफ्ट पर सामान के साथ चढ़ने की कोशिश कर रहा था जब वह फंस गया और इसके कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर लगे सुरक्षा कवर की वजह से किसी ने जल्दी उसकी पहचान नहीं की।

End of Feed