CJP का अल्टीमेटम : हमारे एग्रीमेंट को न भूले सरकार; प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस ले; दीपके ने दिए प्रोटेस्ट के संकेत

सौरभ दास ने साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट का रुख हमारी मांगों के 'अतिरिक्त' है। उन्होंने कहा, "हम लंबे समय से जमीन पर सक्रिय हैं और हमारी कुछ मांगें हैं, जिन्हें पूरा करना सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार को पहले हमारी मांगें माननी होंगी, उसके बाद ही वह अदालत के निर्देशों का अनुपालन करे।"

दिल्ली : 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार के सामने अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने मंगलवार, 28 जुलाई को कहा कि युवा हितों के लिए सुप्रीम कोर्ट की किसी भी पहल का स्वागत है, लेकिन प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों को पूरा करना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं, पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में सरकार प्रदर्शन में शामिल रहे लोगों को टारगेट करना बंद करें। अगर पुलिस की तरफ़ से छात्रों को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा, तो कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक बड़े और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के ज़रिए इसका जवाब देगी। सरकार को छात्रों को निशाना बनाना और उन्हें परेशान करना बंद करना चाहिए।

Saurav Das

'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रवक्ता सौरव दास

नीट पेपर लीक मामले को पिछले दिन जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच मांगे पूरी करने पर बनी सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया है, लेकिन विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर हटाने की मांग जारी है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और प्रदर्शनकारियों की मांगों पर कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट युवाओं के हित में काम कर रहा है तो हम ऐसे आदेशों या फैसलों का स्वागत करते हैं। दूसरी ओर, हम लंबे समय से ज़मीनी स्तर पर सक्रिय हैं और हमारी कुछ मांगें हैं जिन्हें पूरा किया जाना चाहिए। यही सबसे ज़रूरी बात है। हमारी मुख्य मांगों में से एक यह थी कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी FIR वापस ली जाएं और सरकार भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई जवाबी कार्रवाई न करे।

End of Feed