'एक जीरा, दो अजवाइन...', CJP के 'जेल भरो आंदोलन' में गूंजे मजेदार और तंज भरे नारे, शिवाजी पार्क में दिखा अनोखा अंदाज

CJP Jail Bharo Andolan: मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'जेल भरो आंदोलन' के दौरान अनोखा नजारा देखने को मिला। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं और छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

CJP Jail Bharo Andolan: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार, 2 अक्टूबर की शाम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित 'जेल भरो आंदोलन' में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। हालांकि यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था, लेकिन वहां मौजूद युवाओं के रचनात्मक नारों, मीम्स और अनोखे पोस्टरों ने पूरी मीडिया और जनता का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Jail Bharo Andolan

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP का 'जेल भरो आंदोलन' खत्म

दरअसल, हालिया मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि चुनाव आयोग के भीतर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े कई फैसलों पर अन्य चुनाव आयुक्तों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इसी बात से नाराज छात्र संगठनों और युवाओं ने मुंबई पुलिस द्वारा अनुमति न दिए जाने के बावजूद शिवाजी पार्क में जुटना शुरू कर दिया।

End of Feed