'अगर प्रधानमंत्री युद्ध रुकवा सकते हैं, तो पेपर लीक क्यों नहीं?' , दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने पूछा तीखा सवाल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर तीखा सवाल उठाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।

CJP Abhijeet Dipke: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि वे अभी 1-2 दिन के लिए घर आए हैं और आगे का फैसला बाद में लेंगे। वे शुरू से मांग कर रहे हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। उनका कहना है कि अगर शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय नहीं होती, तो यह प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है। अगर वे रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा सकते हैं, तो पेपर लीक क्यों नहीं रोक सकते?

CJP Founder Abhijeet Dipke During Press Conference

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CJP प्रमुख अभिजीत दीपके

राजनीतिक दलों और सरकार से कोई उम्मीद नहीं

सुप्रीम कोर्ट में 'कॉकरोच' शब्द का इस्तेमाल होने के बाद देश के युवाओं ने खुद को इससे जोड़कर आंदोलन को भारी समर्थन दिया। अभिजीत का कहना है कि वे आगे चलकर शहरी, ग्रामीण, किसान और मजदूर, हर वर्ग के युवाओं के मुद्दों को उठाएंगे। युवाओं को अब मौजूदा राजनीतिक दलों और सरकार से कोई उम्मीद नहीं बची है। वे उन सभी लोगों से संवाद करेंगे जिन्होंने उनकी सदस्यता ली है और उनके सुझावों के आधार पर आगे का रास्ता तय करेंगे।

End of Feed