छत्तीसगढ़ में आसमान का रंग हुआ गहरा लाल, साइक्लोन अर्नब से क्या है इसका संबंध?

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और किरंदुल में आसमान के गहरे लाल रंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लोग इसे साइक्लोन अर्नब से जोड़ रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और किरंदुल इलाके में आसमान के गहरे लाल रंग के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आसमान का बदला हुआ रंग देखकर लोग हैरान हैं। कुछ लोग इसे साइक्लोन अर्नब से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने अब तक आसमान के लाल होने और चक्रवात के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है। दुनिया के कुछ अन्य हिस्सों में भी चक्रवात के दौरान या उससे पहले आसमान का रंग बदलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

क्यों लाल दिखाई दे रहा है आसमान?

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों का मानना है कि चक्रवात के दौरान चलने वाली तेज हवाएं धूल, रेत और आयरन युक्त लाल मिट्टी के कणों को वायुमंडल में काफी ऊंचाई तक पहुंचा सकती हैं। वातावरण में मौजूद इन कणों की वजह से आसमान का रंग असामान्य रूप से लाल दिखाई दे सकता है।

End of Feed