Chhattisgarh: मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो! छात्रा ने फांसी लगाकर जिंदगी की खत्म, सुसाइड नोट बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पढ़ाई कर रही झारखंड की एक 20 वर्षीय बी-टेक छात्रा ने हॉस्टल में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों द्वारा संपर्क न होने पर घटना का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ।

Raigarh B.Tech Student Suicide: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित एक विश्वविद्यालय में बी-टेक की पढ़ाई कर रही झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल में अपने कमरे के भीतर फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे परिजनों ने उससे फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन जब बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें चिंता सताने लगी।

20-year-old B.Tech student commits suicide in hostel (Symbolic Photo: iStock)

20 साल की बी.टेक स्टूडेंट ने हॉस्टल में सुसाइड किया (सांकेतिक फोटो: iStock)

परिजनों द्वारा लगातार कॉल करने के बावजूद छात्रा ने फोन नहीं उठाया, तो उन्होंने यह बात हॉस्टल की वार्डन को बताई। सूचना पाकर वार्डन छात्रा के कमरे तक पहुंचीं, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर वार्डन ने खिड़की से झांककर देखा, तो छात्रा को फंदे से लटका पाया। इसकी जानकारी तुरंत हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्राओं को दी गई और फिर रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा।

End of Feed