1.50 करोड़ से ज्यादा 'आशीर्वाद के दीयों' से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी से बना खास माहौल

Chhattisgarh Aashirwad Ke Diye: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा भावना के प्रति आभार जताने के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आशीर्वाद के दीये' कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेशभर में गांव से लेकर शहर तक नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्वलित किए। इस दौरान दीपों की रोशनी के जरिए सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति जनभावनाएं व्यक्त की गईं।

Chhattisgarh Aashirwad Ke Diye: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आशीर्वाद के दीये' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। आयोजकों के अनुसार, पूरे छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्वलित किए गए।

Chhattisgarh Aashirwad Ke Diye

1.50 करोड़ दीयों से रोशन हुआ छत्तीसगढ़

गांवों से लेकर शहरों देखने को मिली लोगों की भागीदारी

गांवों से लेकर शहरों तक मंदिरों, प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और मैदानों में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। कई स्थानों पर दीपों से आकर्षक आकृतियां और संदेश भी तैयार किए गए। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

End of Feed