छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर संग्राम! मंत्री दफ्तर घेरने पहुंचे अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प, उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर विज्ञान और सीटीईटी अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हिंदी भवन के सामने धरना देने के बाद अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री के दफ्तर का घेराव करने पहुंचे, जहां पुलिस के साथ उनकी बहस हुई।

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दुर्ग जिले में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया। हिंदी भवन के समक्ष एकत्र हुए विज्ञान और सीटीईटी (CTET) अभ्यर्थियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।

chhattisgarh durg teacher recruitment protest

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर बवाल

धरना प्रदर्शन के बाद आक्रोशित अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के दफ्तर का घेराव करने के लिए बढ़े। हालांकि, रास्ते में ही मुस्तैद पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान अभ्यर्थियों और पुलिसकर्मियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही।

End of Feed